नरसिंहपुर- चावरा विद्यापीठ में शनिवार को सत्र 2026–27 के अलंकरण समारोह (Investiture Ceremony) का गरिमामय आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं सैश प्रदान कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी।

दिलाई शपथ

प्राचार्य रेव.फादर वर्गीस एमवी. ने छात्र परिषद के सभी सदस्यों को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय की पूर्व छात्रा सुश्री अश्विता उइके विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

ये हुए है नियुक्त 

विद्यालय के स्कूल लीडर्स मोहम्मद अशाज़ खान एवं संस्कृति राजपूत तथा कैप्टन्स आनंद दुबे एवं समृद्धि ढिमोले ने ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा विद्यालय की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया।

समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन, जिम्मेदारी और सेवाभाव के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा मिली।